फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, स्वतंत्रता सेनानी पांच तो शिवगंगा तीन घंटे देरी से पहुंची 

Mon, 03 Jan 2022 12:13 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कोहरे में गुजरती ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में कोहरे के चलते रविवार को कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनें विलंब से पहुंची। वहीं बनारस स्टेशन पर दिल्ली से आने वाली शिवगंगा तीन घंटा, काशी विश्वनाथ दो और नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट चार घंटे की देरी से आई।

विज्ञापन


वहीं कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस सर्वाधिक पांच घंटे देरी से पहुंची। महानगरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस निर्धारित समय से चार घंटे देरी से पहुंची। इसके बाद सुबह 10 बजे के बजाय दोपहर 12.20 बजे मुंबई के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन

अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, आनंद विहार-बलिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस चार घंटे, इंदौर-पटना एक्सप्रेस दो घंटे, बेगमपुरा एक्सप्रेस डेढ़ घंट, एकात्मता एक्सप्रेस एक घंटे, पवन और इंदौर-पटना दो घंटे देरी से कैंट स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें