कपसेठी थाना क्षेत्र के कालिका धाम पुल पर रविवार की भोर में पांच बजे पिकअप और बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे में एक युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ से मुर्गी का बच्चा लेकर तेज रफ्तार पिकअप जैसे ही कुरू गांव से आगे वरुणा नदी पर पहुंची इसी दौरान घना कोहरा होने के कारण कालिका धाम से कुरू गांव की तरफ जा रहे एक मोटरसाइकिल सवार को रौंदते हुए वरुणा नदी में जा गिरी।
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में पिकअप चालक शमसुद्दीन अली (26), खलासी निजामुद्दीन (23) दोनों पुत्र मुनावर निवासी जंसा और मोटरसाइकिल सवार सूरज यादव (20) पुत्र शिवसागर निवासी बेनीपुर नेवड़िया जौनपुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे के बाद वरुणा नदी में बचाव कार्य करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि सूरज यादव अपने बड़े भाई अनुज यादव के साथ दूध लेने कुरू गांव जा रहा था। हादसे में भाई अनुज यादव को भी हल्की चोट लगी है। घटना की सूचना मिलते ही आस-पास के गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बचाव राहत कार्य शुरू कर दिया।