फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का कहर, अनियंत्रित पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो भाई समेत तीन की मौत

Sun, 26 Jan 2020 11:03 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कपसेठी थाना क्षेत्र के कालिका धाम पुल पर रविवार की भोर में पांच बजे पिकअप और बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे में एक युवक घायल हो गया।  जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ से मुर्गी का बच्चा लेकर तेज रफ्तार पिकअप जैसे ही कुरू गांव से आगे वरुणा नदी पर पहुंची इसी दौरान घना कोहरा होने के कारण कालिका धाम से कुरू गांव की तरफ जा रहे एक मोटरसाइकिल सवार को रौंदते हुए वरुणा नदी में जा गिरी।

विज्ञापन

 

हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
हादसे में पिकअप चालक शमसुद्दीन अली (26), खलासी निजामुद्दीन (23) दोनों पुत्र मुनावर निवासी जंसा और मोटरसाइकिल सवार सूरज यादव (20) पुत्र शिवसागर निवासी बेनीपुर नेवड़िया जौनपुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद वरुणा नदी में बचाव कार्य करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि सूरज यादव अपने बड़े भाई अनुज यादव के साथ दूध लेने कुरू गांव जा रहा था। हादसे में भाई अनुज यादव को भी हल्की चोट लगी है। घटना की सूचना मिलते ही आस-पास के गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बचाव राहत कार्य शुरू कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें