बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने पूरे लॉकडाउन भर यूपी, बिहार, झारखंड सहित अन्य राज्यों के लोगों को बस, ट्रेन व विमान के जरिए उनके घर तक पहुंचाया है। जिससे उन्हें खूब दुआएं भी मिल रही हैं।
भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जब से लॉकडाउन लगा था, तभी से वह छात्रों-मजदूरों को वापस उनके घर पहुंचा रहे हैं। काम-धंधा, कंपनी-फैक्ट्री बंद होने से मजदूरों के पास काम नहीं बचा था, तो वहीं स्कूल-कॉलेज बंद होने से छात्र भी घर आना चाह रहे थे। मजदूर तबके और जरूरतमंद लोगों की वह तभी से सहायता कर रहे हैं।