फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन को देने उड़ान, लखनऊ रवाना हुई स्केटिंग रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विश्व पर्यटन दिवस पर सोमवार सुबह स्केटिंग रैली लखनऊ के लिए रवाना हुई। टूरिज्म इंडिया की ओर से 25 सदस्यीय दल को छावनी स्थित कार्यालय से पर्यटन मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी व जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह स्केटिंग दल बनारस, जौनपुर, सुल्तानपुर, हैदरगढ़ होते हुए दो अक्तूबर को गांधी जयंती पर लखनऊ पहुंचेगा।
विज्ञापन

स्केटिंग टीम के साथ पायलटिंग में लगी गाड़ियों पर भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय से संबंधित जन जागरूकता संबंधी तरह-तरह के नारों के साथ एक तरफ वाराणसी तथा दूसरी ओर लखनऊ को चित्रित करने वाले पोस्टर व बैनर भी लगे थे। स्लोगन में मुख्य रूप से देखो अपना देश, एक भारत श्रेष्ठ भारत, स्वच्छ भारत स्वच्छ पर्यटन, आजादी का अमृत महोत्सव, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि संदेश थे।
टूरिज्म इंडिया के सहायक निदेशक अमित गुप्ता ने बताया कि यह दल अनेक पड़ाव से होते हुए 325 किलोमीटर की यात्रा स्केटिंग से ही करते हुए दो अक्टूबर गांधी जयंती के दिन लखनऊ पहुंचेगा। वाराणसी से लखनऊ के बीच पड़ने वाले सभी जिलों के विभिन्न छोटे-बड़े कस्बों, गांवों व शहरों और जिला मुख्यालयों पर जगह-जगह टीम का स्वागत करने के साथ ही टीम की सुगम व सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय स्तर पर प्रशासन की तरफ से कई प्रकार की व्यवस्था की गई है। कथक नृत्यांगना सोनी चौरसिया व स्केटिंग प्रशिक्षक राजेश डोगरा के नेतृत्व में 25 सदस्य स्केटिंग दल में शामिल है। इस दौरान ओलंपियन ललित उपाध्याय, आर्यमा सान्याल, नीरज सिन्हा (एएसआई), डॉ. वीबी सिंह, मीना चौबे, डॉ एसएस पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन

कई संगठनों ने किया कार्यक्रम
विश्व पर्यटन दिवस के दिन शहर के अलग-अलग हिस्सों में इंडिया टूरिज्म की ओर से विभिन्न संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में पर्यटन गोष्टी, हेरिटेज वॉक, व स्वच्छता रैली आदि का भी आयोजन हुआ। टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन (टीजीए) की ओर से रामकटोरा स्थित एक बैंक्वेट हॉल में टूरिज्म फॉर इंक्लूसिव ग्रोथ विषय पर गोष्ठी हुआ। टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन (टीजीए) वाराणसी, बुद्धिस्ट इनबॉउंड टूरिज्म फैटर्निटी, टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन, दीपिका कल्चरल सोसायटी ऑफ इंडिया व वाराणसी टूरिज्म गिल्ड, टीजीएफआई, एबीटीओ, आयटो को-चैप्टर यूपी आदि की ओर से भी कई कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें