पंडित दीनदयाल उपाध्याय वाराणसी रेल रूट पर उत्तर रेलवे के व्यासनगर रेलवे स्टेशन के समीप ओएचई वायर टूटने से सवा घण्टे तक अप लाइन पर ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा। सुबह 7.28 बजे से 8.40 तक रुट बाधित होने से अप की पांच ट्रेनें स्थानीय स्टेशन पर खड़ी रही।
गुरुवार की सुबह व्यासनगर के समीप ओएचई वायर टूट गया। अप लाइन की वायर टूटने की सूचना स्टेशन अधीक्षक ने कंट्रोल को दी। कंट्रोल की सूचना के बाद टीआरडी के अधिकारी, केमचारियो की टीम मौके पर पहुंची और प्रयास कर तार को ठीक किया।
तार ठीक होने पर सुबह 8.40 पर ट्रेनों का आवागमन शुरू हुआ। इस दौरान अप अमृतसर एक्सप्रेस, पंजाब मेल, विभूति एक्सप्रेस, संभलपुर मडुआडीह एक्सप्रेस और गांधीधाम एक्सप्रेस स्थानीय रेलवे स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्म पर खड़ी रही। इससे यात्री परेशान रहे।