काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के नर्सिंग कालेज के छात्र पर एक शिक्षक द्वारा मुकदमा दर्ज कराने के विरोध में छात्र गुरुवार को धरने पर बैठ गए। इस दौरान शिक्षक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों ने मुकदमा वापसी की मांग की।
बसंत पंचमी के दिन झाकियां निकलने के दौरान ही एक शिक्षक और छात्रो के बीच मारपीट के मामले में शिक्षक ने छात्रों पर मुकदमा दर्ज कराया था। इसकी जानकारी होने के बाद नर्सिंग महाविद्यालय द्वितीय वर्ष के छात्र कालेज के गेट पर ताला बंदकर धरने पर बैठ गए। उनकी मांग है कि छात्रों पर दर्ज एफआईआर को वापस लिया जाय।