फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में 5 लोगों की मौत: बाइक स्टंट में टक्कर से कबाड़ी की गई जान, ट्रेन से यात्री की मौत; जानें- अन्य हादसे

Wed, 03 Jul 2024 09:00 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: वाराणसी के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए हादसे के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक मौत सुल्तानपुर के चांदा थाना क्षेत्र में हुई है। युवक वाराणसी का रहने वाला है। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कछवां रोड के चित्रसेनपुर गांव के पास किसान सब्जी मंडी के सामने स्टंट करते हुए प्रयागराज से वाराणसी की ओर जा रहे एक बाइक सवार ने लेढ़ुवाई गांव निवासी राधेश्याम गुप्ता (59) को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राधेश्याम गुप्ता की मौत हो गई। तीन अलग-अलग बाइक पर सवार आरोपी तेजी से वाराणसी की ओर भाग निकले।

विज्ञापन


राधेश्याम गुप्ता पत्नी गीता देवी के साथ कछवां रोड में सब्जी मंडी आए थे। वापस घर जाने के लिए वह ऑटो का इंतजार कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रयागराज की ओर से तीन अलग-अलग बाइक पर सवार लोग आगे-पीछे स्टंट करते हुए आ रहे थे। उन्हीं में से एक ने राधेश्याम को टक्कर मार दी। 

मिर्जापुर जिले के कछवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गीता देवी ने बताया कि उनके तीन बेटे और दो बेटियां हैं। पति गांव में कबाड़ की दुकान संचालित करते थे। उधर, हादसे की सूचना पाकर मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


सरकारी एंबुलेंस नहीं ले गई ट्रॉमा सेंटर
हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सरकारी एंबुलेंस को बुलाया और घायल को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाने की बात कही। इस पर 108 नंबर एंबुलेंस के चालक ने ट्रॉमा सेंटर जाने से मना कर दिया और घायल को मिर्जापुर जिले के कछवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया। 

परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस घायल को समय से अस्पताल नहीं पहुंचा सकी और ट्रॉमा सेंटर के बजाय कछवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। वहां डॉक्टर ने घायल को देखा तक नहीं और मृत घोषित कर दिया।

सात साल के बच्चे को चारपहिया वाहन ने कुचला, मौत
नदेसर से खरबूजा शहीद मार्ग पर मंगलवार रात तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने सात वर्षीय बच्चे को कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों और मोहल्ले वालों ने कार्रवाई की मांग कर कैंट थाने के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस ने आश्वासन देकर सभी को शांत कराया। साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

सोनभद्र जिले के बीजपुर थाना क्षेत्र के धरहुआं का मूल निवासी गणेश कुमार पत्नी रीता देवी और दो बच्चों के साथ अंधरापुल इलाके में झोपड़ी में रहता है। मजदूर गणेश ने बताया कि उसका बड़ा बेटा लवकुश खेलते हुए नदेसर से खरबूजा शहीद मार्ग पर आ गया था। उसी दौरान तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने लवकुश को टक्कर मारते हुए कुचल दिया। 

हादसे के बाद कार लेकर भाग रहे आरोपी चालक को स्थानीय लोगों ने रोक लिया और बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। बच्चे की मौत की पुष्टि होते ही चालक मौके से भाग गया। वहीं, उसका वाहन कैंट थाने की पुलिस के कब्जे में है।

पिता ने कहा- पुलिस समझौते का दबाव बना रही थी
गणेश ने कहा कि पुलिस कार्रवाई के बजाय समझौता करने का दबाव बना रही थी। इस पर उसके पड़ोसी और वह नाराज हो गए। सभी कैंट थाने के सामने हंगामा करते हुए प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने गणेश की तहरीर ली और मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की बात कही तो सभी शांत हुए।

ट्रेन से कटकर यात्री की मौत
कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या नौ पर मंगलवार की रात, ट्रेन की चपेट में आकर एक यात्री की मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया है। कैंट जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत सिंह ने बताया कि यात्री की पहचान नहीं हो सकी है। 

संदिग्ध हालात में ट्यूबवेल ऑपरेटर की मौत
सुल्तानपुर के चांदा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर कमैचा के राजकीय नलकूप के पास संदिग्ध हालात में ट्यूबवेल ऑपरेटर अचेत मिला। आनन-फानन ग्रामीण उसे लेकर प्रतापपुर कमैचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच कर रही है। 

चांदा थाने के प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि वाराणसी निवासी दीपक कुमार (30) का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। अभी कोई तहरीर भी नहीं मिली है। 
विज्ञापन

ई-रिक्शा में फंदे के सहारे लटका मिला चालक
सोनिया क्षेत्र की कस्तूरबा नगर कॉलोनी में मंगलवार रात एक पेड़ के नीचे ई-रिक्शा की पीछे की सीट पर गमछे के फंदे के सहारे चालक लटका मिला। उसके दोनों पांव आगे की सीट पर रखे थे। सिगरा थाने की पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल कर जांच कर रही है। 

माधोपुर, सिगरा क्षेत्र निवासी विजय चौरसिया के चार बच्चों में अजय चौरसिया (35) सबसे छोटा था। वह ई-रिक्शा चलाता था। बड़ी तीनों बहनों की शादी हो चुकी है। अजय की शादी पांच साल पहले हुई थी। किन्हीं कारणों से अजय की पत्नी बच्चों को लेकर डेढ़ वर्ष पहले उससे दूर चली गई। 

परिजनों के अनुसार, पत्नी और बच्चों के जाने के बाद से वह अवसादग्रस्त रहने लगा था। साथ ही, शराब पीना शुरू कर दिया था। सिगरा थानाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वजह स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें