फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports News: कैरम के नॉकआउट में पहुंचे पांच खिलाड़ी, कबड्डी में बालिकाओं ने दिखाया दम; पढ़ें अन्य खबरें

Wed, 03 Jul 2024 01:26 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: वाराणसी में खेलकूद के काफी आयोजन हुए। इस दौरान युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रतिभा का दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में अव्वल खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
कबड्डी खेलतीं बालिका टीम की खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लिशिया लाइन चौराहा स्थित चंद्रा सभागार में जिला स्तरीय कैरम हो रही है। प्रतियोगिता में पांच खिलाड़ी मैच जीतकर टूर्नामेंट के नॉकआउट में पहुंच गए हैं। यूपी कैरम एसोसिएशन के बैजनाथ सिंह ने बताया कि बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में ऋतंभरा, सौम्या, कामना और अंजली केशरी, शिवदयाल और अश्वनी चक्रवाल अपने अपने ग्रुप में नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करने में सफल रहे।

विज्ञापन


प्रतियोगिता के सातवें वें दिन महिला वर्ग के दोनों ग्रुप में मुकाबले हुए। इसमें कामना गुप्ता, ऋतंभरा, अंजलि केशरी और सौम्या यादव नॉकआउट में प्रवेश करने में सफल रहीं। वहीं, पुरुष वर्ग में शिवदयाल और अश्वनी चक्रवाल सफल रहे। ग्रुप ए में गौरव गुप्ता, कृष्ण दयाल यादव और अशोक सिंह के चार चार अंक होने से स्थिति रोचक बनी गई है।

कबड्डी में महामना मालवीय इंटर कॉलेज बना चैंपियन
बच्छांव स्थित महामना इंटर कॉलेज में स्कूली कबड्डी प्रतियोगिता खेली गई। बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में पांच टीमों के 60 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें महामना मालवीय इंटर कॉलेज की टीम सभी मैच जीत कर चैंपियन बनी।
विज्ञापन


शारीरिक शिक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने के लिए शिविर आयोजित किया गया। शिविर के बाद प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता मॉडल स्कूल रुदौली, महामना मालवीय इंटर कॉलेज बच्छांव, काशीपुर, कर्नाडाड़ी और मिसिरपुर की कबडडी टीम के बीच खेली गई। बताया कि जल्द ही राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। टीम ने तैयारी शुरू कर दी है।

तैराकी प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल छह को
38वीं सब जूनियर और 53वीं जूनियर स्टेट तैराकी प्रतियोगिता 13 से 16 जुलाई तक लखनऊ में खेली जाएगी। प्रतियोगिता में खेलने के लिए वाराणसी तैराकी टीम का चयन छह जुलाई को सुबह साढ़े सात बजे से बीएचयू स्वीमिंग पूल में होगा। ट्रायल के लिए खिलाड़ियों को आधार कार्ड व अन्य प्रमाण पत्र लाना होगा। 

नाथूराम को मिला प्रमाण पत्र, खेल की बारीकियां बताएंगे
कमलापति त्रिपाठी इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता नाथूराम यादव को महारानी लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान से खेल प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र मिला है। अब वे खिलाड़ियों को कुश्ती की नई तकनीक बताएंगे।

नाथूराम ने बताया कि कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों में खेल प्रतियोगिताएं जरूरी है। कुश्ती संघ के गोरख यादव ने बताया कि बताया कि नाथूराम यूपी के माध्यमिक विद्यालय के टीम के चयनकर्ता व टीम मैनेजर हैं। खेल प्रशिक्षक प्रमाण पत्र प्राप्त करने पर कुश्ती संघ ने उन्हें बधाई दी।

अकेलवा में होगी यूपी ओपेन राष्ट्रीय रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता
अंडर-19 यूपी ओपेन राष्ट्रीय रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता जंसा थाना क्षेत्र के अकेलवा में खेली जाएगी। वाराणसी जिला शतरंज एसोसिएशन के सचिव विजय कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता चार से सात जुलाई तक खेली जाएगी।

प्रतियोगिता में प्रदेश के 25 जिलों के 160 खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रतियाेगिता में हरियाणा के चयनित चार खिलाड़ी भी खेलेंगे। प्रतियोगिता जीतने वाले अंडर-11 व अंडर-15 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

तेलियाबाग में वुशु में दांव आजमातीं खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
सीनियर वर्ग में दुर्गा थापा पहले स्थान पर रहीं
तेलियाबाग स्थित लामा फाइट क्लब की ओर से मंगलवार को वुशु प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बालिका वर्ग में अलग-अलग भारवर्ग में करीब 24 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सीनियर वर्ग में दुर्गा थापा ने प्रथम स्थान हासिल किया। 

जूनियर वर्ग में शिवांगी पांडेय और रिद्धिमा सिंह ने, सब जूनियर वर्ग में वैभवी सिंह और रुचि सिंह ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए कोच गोपालजी सेठ ने बताया कि खेल में आगे बढ़ने के लिए खिलाड़ियों को एकाग्र मन से लगातार प्रयास करना चाहिए। हार से निराश नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें