फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुदरत का कहर: पूर्वांचल के तीन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत, 13 लोग झुलसे

Wed, 17 Sep 2025 10:54 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: पूर्वांचल के तीन जिलों में बिजली गिरने से पांच लोगों की जान चली गई। जबकि 13 लोग झुलस गए हैं। मरने वालों में जाैनपुर के तीन, सोनभद्र और मिर्जापुर के एक-एक लोग शामिल हैं। 
विज्ञापन
वज्रपात - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल के तीन जिलों में मंगलवार की रात और बुधवार की दोपहर बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। 13 लोग झुलस गए। जौनपुर में ही दो किशोर समेत तीन लोगों की मौत हुई है। सोनभद्र और मिर्जापुर में एक-एक महिला की मौत की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


जाैनपुर जिले के सरायख्वाजा थाने के प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि सुल्तानपुर गौर गांव में बिजली गिरने से बुधवार की दोपहर एक बजे किशन (15), उसके दोस्त अतुल (13) की माैत हो गई। दोनों बारिश से बचने के लिए शीशम के पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी तह खेतासराय के नोनारी भुड़कुड़हा गांव में बुधवार की दोपहर धान के खेत में खाद डालते समय बिजली गिरने से किसान बहादुर गौतम (50) की मौत हो गई। 

इसे भी पढ़ें; दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा: बेटी की तरह रखने का लिया था जिम्मा, घर ले जाकर करने लगा गंदी हरकत
विज्ञापन


थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सोनभद्र में म्योरपुर थाना क्षेत्र के काचन गांव में मंगलवार की रात एक घर पर बिजली गिरने से अंशिका (13) की मौत हो गई। किशोरी के माता-पिता सहित परिवार के सात लोग झुलस गए हैं। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; BHU: बीएचयू में 1500 मीटर खादी मैराथन में 300 छात्रों ने लगाई दौड़, राजेश और निवेदिता पहले स्थान पर

बभनी क्षेत्र के बैना गांव में बिजली गिरने से वृद्धा झुलस गई। इसी तरह मिर्जापुर में हलिया के सुखरा बांध के पास बुधवार की दोपहर मुरलिया जंगल से लकड़ी लेकर घर आ रही बेलगवा सुखरा गांव निवासी उर्मिला (45) की बिजली गिरने से माैत हो गई। अहुगी कला गांव में बिजली गिरने से पांच लोग झुलस गए।   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें