फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के पांच नए मरीज, तीन घरों में मिला लार्वा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या भी थमने का नाम नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार को भगवानपुर, छित्तूपुर, बीएचयू कैंपस सहित अन्य जगहों से पांच नए मरीज मिले हैं। इनमें से दो का इलाज अस्पताल में चल रहा है, बाकी घर पर इलाज करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को 112 घरों में एंटी लार्वा अभियान चलाया। इसमें तीन घरों में डेंगू का लार्वा मिलने पर लोगों को नोटिस दिया गया।
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल, शास्त्री अस्पताल रामनगर में बना डेंगू वार्ड भी मरीजों से भरा है। जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि बीएचयू कैंपस, सुसुवाही, छित्तूपुर,भगवानपुर में पांच मरीज मिले। इसके अलावा दारानगर, नक्कखीघाट, संकट मोचन, नरिया, साकेतनगर आदि जगहों पर दवाओं का छिड़काव कराया गया। इसके अलावा भगवानपुर, छित्तूपुर, सुसुवाही में तीन घरों में डेंगू का लार्वा भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें