फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव दीपावली पर गंगा आरती करेंगी पांच कन्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
देव दीपावली के महापर्व पर दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती अनोखी होगी। अभी तक कन्याएं गंगा आरती में केवल चंवर डुलाती थीं, लेकिन अब वह आरती भी कराएंगी। गंगोत्री सेवा समिति ने नारी सशक्तीकरण का संदेश देने के लिए देव दीपावली पर यह पहल की गई है। समिति ने मां गंगा की आरती पहली बार कन्याओं से कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

पांच कन्याएं देव दीपावली की गंगा आरती का नेतृत्व करेंगी। गंगोत्री सेवा समिति के अध्यक्ष किशोरी रमण दुबे बाबू महाराज ने बताया कि देव दीपावली पर होने वाली गंगा आरती का नेतृत्व पांच कन्याएं करेंगी। आरती में सबसे पहले पांचों कन्याएं होंगी और उसके बाद 21 अर्चक और 42 रिद्धि-सिद्धि होंगी। पांचों कन्याओं के लिए अलग से आरती के पात्र तैयार कराए जा रहे हैं। नारी सशक्तीकरण का संदेश देने के लिए पहली बार गंगा आरती में कन्याओं से आरती कराई जा रही है। देव दीपावली पर गंगा के तट से नई परंपरा की शुरुआत होगी और भविष्य में भी इसको निरंतर जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें