वाराणसी। राष्ट्रपति के हाथों पद्मश्री पाने वाले राजातालाब के टड़िया गांव के प्रगतिशील किसान चंद्रशेखर सिंह का रविवार को एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। वह 11:55 बजे इंडिगो एयरलाइंस के विमान से एयरपोर्ट पर पहुंचे। टर्मिनल बिल्डिंग के वीआईपी लाउंज मेेें भाजपा किसान युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष शैलेश पांडेय और हिंदू युवा वाहिनी के अमरीश सिंह भोला ने स्वागत किया। इस मौके पर चंद्रशेखर ने राष्ट्रपति के हाथों पद्मश्री सम्मान पाने को वाराणसी के लिए गर्व की बात कही। इस दौरान जयनाथ पांडेय सहित एयरपोर्ट के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।