फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बनारस रेलवे स्टेशन के पहले मालगाड़ी पलटी, बोगियों के परखच्चे उड़े

Wed, 18 Aug 2021 01:56 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

रात साढ़े नौ बजे हादसा हुआ। मालगाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि इंजन के बाद की आधा दर्जन बोगियों के परखच्चे उड़ गए। पलटने से पहले मालगाड़ी और ट्रैक के बीच आग की लपटें उठती दिखाई दीं। आबादी के बीच बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
मालगाड़ी की बोगियां पलटीं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी कैंट से प्रयागराज की ओर जा रही मालगाड़ी की पांच बोगियां बनारस रेलवे स्टेशन के ठीक पहले मंगलवार रात साढ़े नौ बजे पलट गईं। हादसे के वक्त मालगाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि इंजन के बाद की आधा दर्जन बोगियों के परखच्चे उड़ गए। पलटने से पहले मालगाड़ी और ट्रैक के बीच आग की लपटें उठती दिखाई दीं। आबादी के बीच बड़ा हादसा टल गया। उधर, सूचना मिलते ही डीआरएम सहित अन्य रेल अफसर मौके पर पहुंच लाइन क्लीयर कराने में जुट गए। अप लाइन पर हादसा होने से बनारस स्टेशन आने वाली दो ट्रेनों को कैंट स्टेशन और सिटी स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट किया गया।  

विज्ञापन


ट्रेन अप बीएसीएन वाराणसी होते हुए अप लाइन से प्रयागराज की तरफ जा रही थी। बनारस स्टेशन के उत्तरी छोर पर महमूरगंज ओवरब्रिज के नीचे रोलिंग हट के पास रात ड्राइवर के इमरजेंसी ब्रेक लेने की वजह से पांच बोगियां आपस में टकराते हुए पलट गईं। पटरियों के बीच के लगे स्लीपर के परखच्चे उड़ गए। 

ट्रैक पर सांड आने से हुआ हादसा

विज्ञापन


हादसे से पटना से बनारस स्टेशन पर आने वाली पटना-बनारस ट्रेन को कैंट स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट कर दिया गया। वहीं गोरखपुर से बनारस आने वाली इंटरसिटी ट्रेन को वाराणसी सिटी में शार्ट टर्मिनेट किया गया। वहीं डाउन लाइन पर परिचालन बहाल रहा। सूचना पाकर डीआरएम रामाश्रय पांडेय विभागीय अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटना के बाबत जानकारी ली। देर रात तक अप लाइन पर राहत बचाव का कार्य जारी रहा। डीआरएम रामाश्रय पांडेय ने बताया कि बोगियां खाली हैं और हादसे में लोको पायलट सहित अन्य लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। ट्रैक पर सांड़ के अचानक आ जाने से ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लिया और यह हादसा हुआ।

विज्ञापन

यात्रियों को हुई परेशानी 

रात में हुए हादसे से दो ट्रेनें शार्ट टर्मिनेट हो गईं। इस दौरान इन ट्रेनों के यात्रियों को लेने पहुंचे परिजनों और दोस्तों को जब मालूम चला कि पटना-बनारस और गोरखपुर इंटरसिटी ट्रेन बनारस नहीं आकर कैंट और वाराणसी सिटी तक आएगी तो परेशान हो गए।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें