फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में सीवर गिरने से रोकना है पहली प्राथमिकता : मथुरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के कार्यकारी निदेशक तकनीकी डीपी मथुरिया ने कहा कि नमामि गंगे परियोजना की पहली प्राथमिकता गंगा में गिरने वाले सभी नालों को बंद करना है। गंगा बेसिन क्षेत्र में कई सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बन चुके हैं और कई निर्माणाधीन हैं। आने वाले समय में हम इस लक्ष्य को हासिल करेंगे और निर्मल गंगा का सपना साकार होगा।
विज्ञापन

कार्यकारी निदेशक तकनीकी ने कहा कि जनभागीदारी के द्वारा गंगा को प्रदूषित करने वाली सामग्रियों का विसर्जन रोककर हम गंगा निर्मलीकरण की तरफ आगे बढ़ सकते हैं। रविवार को उन्होंने नमामि गंगे टीम के साथ मां गंगा की आरती उतारकर गंगा किनारे सफाई में हाथ बंटाया। टीम ने प्रदूषण फैला रही सामग्रियों को निकालकर कूड़ेदान तक पहुंचाया। इसके बाद मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर निर्मलीकरण का संकल्प लिया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। राजेश शुक्ला ने कहा कि गंगा हमारी आस्था के साथ ही अर्थव्यवस्था भी है। सनातनी संस्कृति की संवाहिका गंगा हमारी पर्यटन, सिंचाई, पेयजल, धार्मिक, तीर्थाटन जैसी महत्वपूर्ण आवश्यकताओं की पूर्ति करती हैं। गंगा जल का संरक्षण करना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। श्रमदान में पुष्पलता वर्मा, बीना गुप्ता, सोनू, नगीना पांडेय, कीर्तन बरनवाल, सुषमा जायसवाल, सरस्वती मिश्रा, नमिता सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें