फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजबूत होगी कनेक्टिविटी: वाराणसी में सिक्सलेन और फोरलेन सड़क के लिए अधिग्रहीत होगी जमीन, शासन से पहली किश्त जारी

Fri, 01 Apr 2022 12:05 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों शिलान्यास होने वाली मोहनसराय से लहरतारा सिक्सलेन और चांदपुर से अकेलवा रिंग रोड तक फोरलेन सड़क निर्माण को शुरू कराने की तैयारी है। इन परियोजनाओं के लिए शासन स्तर से 100 करोड़ रुपये आवंटित कर दिया है।
विज्ञापन
मोहनसराय से लहरतारा तक बनेगी सिक्सलेन सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईवे से वाराणसी शहर की मजबूत कनेक्टिविटी के लिए मंजूर की गई मोहनसराय से लहरतारा और चांदपुर से अकेलवा तक सड़क के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया अप्रैल महीने से शुरू हो जाएगी। शासन से दोनों ही सड़क के लिए पहली किश्त जारी कर दी गई है और प्रशासन ने अधिग्रहण के लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


सर्वे पूरा होने के बाद मजिस्ट्रेट गांवों में खुली बैठक करेंगे और किसानों से सीधा संवाद कर उनकी आपत्तियों का निपटारा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों शिलान्यास होने वाली मोहनसराय से लहरतारा सिक्सलेन और चांदपुर से अकेलवा रिंग रोड तक फोरलेन सड़क निर्माण को अप्रैल के दूसरे सप्ताह से शुरू कराने की तैयारी है।

किसानों से सीधी बात की जाएगी

इन परियोजनाओं के लिए शासन स्तर से 100 करोड़ रुपये आवंटित कर दिया है। ऐसे में अब सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहीत होने वाली जमीनों को चिह्नित कर किसानों से सीधी बात की जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से गांवों में मजिस्ट्रेट की तैनाती कर खुली बैठकें भी अगले सप्ताह से शुरू कराई जाएगी।

यहां बता दें कि शहर के प्रवेश द्वार के रूप में विकसित हो रही इन दोनों सड़कों के निर्माण के बाद दिल्ली, कोलकाता, प्रयागराज से आने वाले दर्शनार्थी और यात्रियों को शहर में आने में आसानी होगी। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण होने के साथ दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ गई है।

कैंट से मोहनसराय की दूरी 13 किलोमीटर है। इसमें 10 किलोमीटर लहरतारा बौलिया से मोहनसराय तक सड़क सिक्स लेन तथा बौलिया से कैंट रेलवे स्टेशन तक सड़क फोरलेन बनेगी।  जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि  मोहनसराय से लहरतारा और चांदपुर से अकेलवा तक की सड़क के लिए कई स्थानों पर जमीन अधिग्रहण की जानी है। इसके लिए सर्वे करा लिया गया है और अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द ही शुरू कराई जाएगी। शासन स्तर से पहली किश्त भी जारी हो गई है।
विज्ञापन

चांदपुर से अकेलवा तक सीसी रोड के लिए जमीन चिह्नित

रिंग रोड, वाराणसी - फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल से वाराणसी की कनेक्टिविटी मजबूत कर रही रिंग रोड को शहर से सीधा जोड़ने के लिए 273 करोड़ से कलेक्ट्री फार्म से रिंग रोड तक 8.6 किलोमीटर फोरलेन सड़क बनेगी। इससे भदोही का सफर भी आसान हो जाएगा। इस सड़क पर घनी आबादी होने और अत्यधिक यातायात का लोड को देखते हुए सड़क का फोरलेन होना जरूरी है। लोहता समेत कई बाजारों में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां सड़क निर्माण के लिए चिन्हांकन शुरू कराया जाएगा।

एक नजर में
- कैंट से मोहनसराय तक
- लागत-412.53 करोड़
- लंबाई-13 किमी

चांदपुर-रिंग रोड तक
- लागत-272 करोड़
- लंबाई-8.6 किमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें