फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग का कहर: पांच बीघा 10 बिस्वा में खड़ी गेहूं जलकर राख, फसल के साथ जले किसानों के अरमान

Sat, 06 Apr 2024 04:52 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

पिलखिनी और पिंडराई गांव में खेत में खड़ी गेहूं की फसल में शरारती तत्वों ने आग लगा दी। जिससे देखते ही देखते आग ने विकराल रूप में तब्दिल हो गया। आग से पांच बीघा और 10 बिस्वा गेहूं की फसल जल गई। 
विज्ञापन
Varanasi News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के पिलखिनी और पिंडराई गांव में गेहूं की खेत में अचानक आग लग गई। आग से पांच बीघा और 10 बिस्वा गेहूं की फसल जल गई। 

विज्ञापन


लोहता थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव में हर्ष सिंह के खेत में किसी शरारती तत्व ने आग लगा दी। आग की लपटें देखकर गांव के लोग पानी और लाठी लेकर आग बुझाने दौड़े। हवा तेज होने की वजह से आग की लपटें विकराल होती चली गईं। धीरे-धीरे आग की लपटों ने उनके चार बीघा खेत की फसल और बगल में इंद्राज राजभर के एक बीघा खेत की गेहूं की खड़ी फसल को जद में ले लिया। 

किसान हर्ष सिंह और इंद्राज राजभर ने बताया कि 112 नंबर पर फोन किया गया, लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं आईं। पीड़ित परिवारों ने कहा कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी आ जाती तो फसल बच जाती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडराई गांव निवासी जयप्रकाश पाठक के खेत में आग लगने से 10 बिस्वा खेत की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पुलिस को दी तहरीर में किसान जयप्रकाश पाठक ने आरोप लगाया कि गांव का ही एक युवक आपसी रंजिश में उनके खेत में आग लगा कर भाग गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें