यूपी में सोनभद्र के ओबरा तापीय परियोजना प्लांट में रविवार की सुबह करीब चार बजे भीषण आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे भयावह रूप ले लिया। आग लगने के कारण अन्य इकाइयां भी चपेट में आ गईं। हादसा बारहवीं इकाई से उत्पादन लेने के प्रयास में हुआ। इस कारण परियोजना की नौवीं, 10वीं और 11वीं इकाई भी ट्रिप हो गई। घटना के चलते दो-दो सौ मेगावाट की चारों इकाइयों से उत्पादन बंद हो गया। आग बुझाने के प्रयास में सीआईएसएफ जवान और एक परियोजनाकर्मी अचेत हो गया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...