फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: VIP के लिए कारों के गैराज में अचानक लगी आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत से बुझाई, एक कार स्वाहा

Sat, 08 Aug 2020 02:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
आग के बाद कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में चौधरी चरण सिंह अंतराज्यीय रोडवेज बस स्टेशन के क्षेत्रीय वर्कशॉप में शनिवार की दोपहर आग लगने से हड़कंप मच गया। वर्कशॉप के वीआईपी गैराज में लगी आग से एक कार स्वाहा हो गई।

विज्ञापन

कर्मियों की सूचना पर पहुंची चेतगंज की फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। हालांकि फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पूर्व वर्कशॉप कर्मियों ने पानी व बालू फेंक बचाव कार्य में जुट गए थे।


रोडवेज वर्कशॉप के वीआईपी गैराज में खड़ी 8 गाड़ियों में एक कार से अचानक धुंआ उठने लगा। यह देख कर्मियों ने तत्काल अन्य वाहनों को हटाने के साथ ही पानी फेंक राहत में जुट गए। इसी बीच सूचना पाकर सिगरा थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेडकर्मी पहुंचे दोपहर करीब 12 बजे के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार एक कार में अचानक आग लगी थी, जिसे बुझा लिया गया। शहर में वीआईपी दौरा के समय इन्ही गाड़ियों को फ्लीट में लगाया जाता है। इसके बाद यह गाड़ियां इसी गैराज में खड़ी होती हैं। वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से कार में आग लग गई थी।

यह कार एक स्टाफ की है, रात में ड्यूटी करके आया और कार खड़ी कर दी थी। तत्काल आग पर काबू पा लिया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें