पेट में घुसा चाकू लेकर थाने पहुंचा युवक
- फोटो : amar ujala
यूपी के औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव भरसेन निवासी युवक शनिवार दोपहर पेट में घुसी चाकू के साथ लहूलुहान हालत में सदर कोतवाली पहुंचा। युवक को देख कोतवाली में हड़कंप मच गया।
घायल युवक ने पत्नी पर चाकू घोंपने का आरोप लगाया है। आनन-फानन में पुलिस ने घायल युवक को 50 शय्या युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टरों ने चिंताजनक हालत में युवक को सैफई रेफर कर दिया।
भरसेन गांव निवासी राजेंद्र बाबू (37) पुत्र कामता प्रसाद शनिवार की सुबह पेट में घुसा चाकू लेकर लहूलुहान हालत में किसी तरह से सदर कोतवाली पहुंचा। पेट से लगा चाकू व खून टपकते देख पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।
इस दौरान युवक ने बताया कि उसकी पत्नी ने उसको चाकू घोंप दिया। जिला अस्पताल में भर्ती युवक ने बताया कि उसकी शादी 2014 में हुई थी। जिसमें शादी के दो साल बाद ही उसका अपनी पत्नी साधना से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।