फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू: रेडियोथेरेपी सेंटर में लगी आग, लौटे 50 कैंसर मरीज, यूपीएस जलकर राख; शॉर्ट सर्किट बताई जा रही वजह

Fri, 05 Jul 2024 04:25 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: बीएचयू के रेडियोथेरेपी विभाग में बिजली गुल हो जाने के कारण मरीजों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। इस कारण 50 से अधिक मरीज बैरंग हो गए। शॉर्ट सर्किट के कारण बत्ती गुल हुई थी।
विज्ञापन
बीएचयू के रेडियोथेरेपी विभाग में आग से जला यूपीएस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू अस्पताल के रेडियोथेरेपी विभाग के सेंटर में बुधवार रात आग लगने से गुरुवार को रेडियोथेरेपी नहीं हो सकी। 50 से अधिक कैंसर मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ा। आग से जांच केंद्र में रखा यूपीएस जलकर राख हो गया। 

विज्ञापन


घटना की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद विभागाध्यक्ष ने टेक्नीशियन को बुलवाया। हालांकि, गुरुवार देर शाम तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया। मरीजों को कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


ओपीडी में आने वाले कुछ मरीजों को डॉक्टर जांच लिखते हैं तो कुछ को रेडियोथेरेपी की सलाह दी जाती है। गुरुवार को मरीज जब सीसीआई लैब के बगल में बने सेंटर पर पहुंचे तो वहां यूपीएस में खराबी की वजह से रेडियोथेरेपी यानी सेकाई नहीं होने की सूचना चस्पा थी। कर्मचारियों से पूछताछ में पता चला कि यूपीएस जल गया है, जिस कारण सेकाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


बदलना पड़ सकता है यूपीएस
रेडियोथेरेपी विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुनील चौधरी का कहना है कि प्रॉक्टोरियल बोर्ड सहित अन्य जिम्मेदार लोगों को सूचना दे दी गई है। बताया कि अंदर पहुंचने पर देखा गया कि जिस मशीन से रेडियोथेरेपी की जाती है, उसके लिए लगाए जाने वाला यूपीएस पूरी तरह जलकर राख हो गया है। टेक्नीशियन को बुलाकर दिखवाया गया है। फिलहाल उसे बदलना पड़ सकता है। यूपीएस के बदलने के बाद ही सेवा बहाल हो पाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें