पूर्वांचल के प्रसिद्ध संगीतकार दिलीप कुमार पप्पू (50) का बुधवार की देर रात निधन हो गया। बम-बम बोल रहा है काशी और चुनरिया ओढ़ के सहित हजारों गीतों और भोजपुरी फिल्मों में संगीत देने वाले पप्पू पिछले कई दिनों से बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने अपना अंतिम कार्यक्रम श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगलवार को एकादशी के दिन शिवार्चनम में दिया था। उनका अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर हुआ। मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र रोहित ने दी। निधन की खबर से कलाकारों में शोक है। कथावाचक रामकमल वेदांती महाराज, गीतकार कन्हैया दुबे केडी, डॉ. अमलेश शुक्ला, अमन व्यास मौर्य ने शोक संवेदना व्यक्त की।