फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: बीएचयू के डॉक्टर ओमशंकर पर मुकदमा दर्ज, भगवान परशुराम की गोडसे से तुलना करने वाले पोस्ट पर हुई कार्रवाई

Thu, 06 Jan 2022 10:56 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आईएमएस बीएचयू के हृदय रोग विभागाध्यक्ष डॉक्टर ओमशंकर के खिलाफ हाईकोर्ट  के अधिवक्ता  सौरभ तिवारी ने लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि डॉक्टर ओमशंकर ने सोशल मीडिया पर भगवान परशुराम के बारे में अमर्यादित टिप्पणी की है। 
विज्ञापन
हृदय रोग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. ओमशंकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएमएस बीएचयू के हृदय रोग विभागाध्यक्ष प्रो. ओमशंकर पर गुरुवार को लंका थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। फेसबुक वॉल पर भगवान परशुराम की गोडसे से तुलना वाले उनकी पोस्ट पर यह कार्रवाई हुई है। बीएचयू विधि संकाय के पूर्व छात्र और हाईकोर्ट प्रयागराज के अधिवक्ता सौरभ तिवारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।  

विज्ञापन


सौरभ तिवारी ने लंका थाने में दी तहरीर में कहा है कि प्रो. ओमशंकर ने पांच जनवरी को फेसुबक वाल पर कई पोस्ट की। इसमें दो पोस्ट में भगवान परशुराम पर अमर्यादित टिप्पणी की है। भगवान परशुराम जो कि हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाते हैं और हिंदू धर्मावलंबियों के लिए पूजनीय हैं। यह कृत्य धार्मिक भावनाओं का अपमान है।

इस बारे में लंका इंस्पेक्टर वेद प्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इंस्पेक्टर भरत उपाध्याय को जांच सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर ओमशंकर बोले- मेरा उद्देश्य धार्मिक भावना आहत करना नहीं

मामले में डॉक्टर ओमशंकर ने कहा कि हमने जो भी भगवान परशुराम के बारे में फेसबुक पर लिखा वह ग्रंथों में देखा जा सकता है। मामले की विवेचना के समय जांच अधिकारी के सामने अपनी बात रखेंगे। मेरा उद्देश्य धार्मिक भावना आहत करना नहीं है। 
पढ़ेंः बीएचयू: वाराणसी पहुंचे कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन, नियुक्ति के 55 दिन बाद कल संभालेंगे कार्यभार

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें