फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी एयरपोर्ट: टर्मिनल बिल्डिंग में गूंजा लाइट, कैमरा और एक्शन, फिल्म की शूटिंग देखने के लिए जमा हुई भीड़

Sat, 26 Mar 2022 01:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को देर शाम टर्मिनल बिल्डिंग में लाइट, कैमरा एक्शन गूंजने लगा। यहां पर यात्री नामक फिल्म की शूटिंग की चल रही थी। 
विज्ञापन
वाराणसी: लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर। - फोटो : Twitter: @AAIVNSAIRPORT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को देर शाम टर्मिनल बिल्डिंग में लाइट, कैमरा एक्शन गूंजने लगा। यहां पर यात्री नामक फिल्म की शूटिंग की चल रही थी। फिल्म के दृश्य में अभिनेता रघुवीर यादव सरकारी नौकरी से रिटायर होने के बाद परिवार संग बैंकाक घूमने जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचते हैं।

विज्ञापन


टर्मिनल बिल्डिंग के मुख्य गेट पर टिकट चेक कराने के बाद टर्मिनल के अंदर मौजूद चेक इन काउंटर पर बोर्डिंग पास लेते हैं। फिल्म का एक अन्य दृश्य एयरपोर्ट के बाहर सगुनहां गांव में फिल्माया गया। जिसमें अभिनेता अनुराग गुंडों से मारपीट कर अपना मकान खाली करवाते हैं।

फिल्म की पूरी शूटिंग वाराणसी में ही

फिल्म के निर्देशक हरी व्यास ने बताया कि फिल्म में मुख्य भूमिका में अनुराग मलान, चरित्र अभिनेता रघुवीर यादव, सीमा पावा, जानी लीवर की बेटी जिमी लीवर सहित दर्जनों स्थानीय कलाकार भी फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म के लाइन निर्माता संदीप भारद्वाज ने बताया कि यह एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है, जिसकी पूरी शूटिंग वाराणसी में ही की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें