फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: सिंचाई विभाग कार्यालय में भारी हंगामा, मेडीक्लेम पास न करने पर एक्सईएन से मारपीट

Fri, 19 Aug 2022 10:48 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के सिगरा स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय में मारपीट का मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम सिगरा थाने में सात नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के सिगरा स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय में मारपीट का मामला सामने आया है। एग्जिक्यूटिव इंजीनियर (एक्सईएन) निर्माण ने शुक्रवार शाम सिगरा थाने में सात नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने मेडीक्लेम पास कराने को लेकर अवर अभियंता सहायक समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अवर अभियंता सहायक कर्मवीर सिंह अपनी बेटी की बीमारी से संबंधित मेडीक्लेम पास कराने के लिए एक्सईएन के पास गए लेकिन उन्होंने नहीं किया। इसके बाद सिंचाई विभाग के करीब दो दर्जन से अधिक लोगों के साथ कार्यालय पहुंचे और मेडीक्लेम पास करने के लिए एक्सईएन पर दबाव बनाने लगे। इनकार करने पर विवाद हुआ।  एग्जिक्यूटिव इंजीनियर के साथ मारपीट की।

सिगरा थानाध्यक्ष के मुताबिक मारपीट मामले में एक्सईएन ने सात नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मारपीट का वीडियो भी मिला है जिसके आधार पर जांच कर कार्रवाई करेंगे।  

विज्ञापन

फर्जी फूड इंस्पेक्टर बन वसूली करने वाला गिरफ्तार

चौबेपुर क्षेत्र के सोनबरसां बाजार से व्यापारियों से फर्जी फूड इंस्पेक्टर बनकर सैंपलिंग के नाम पर वसूली करने वाले को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। व्यापारियों की तहरीर पर पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति और उसके एक साथी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य आरोप में मुकदमा भी दर्ज किया।  

छीत्तमपुर  सितौड़ गांव निवासी संजय यादव व एक उसका सहयोगी  सारनाथ निवासी नित्यानंद तिवारी दो तीन दिनों से चौबेपुर भगतुआ,सोनबरसा आदि बाजारों में सैंपलिंग के नाम पर व्यापारियों से वसूली कर रहा था।
विज्ञापन

सर्किट हाउस की फोटो लेते संदिग्ध को पुलिस ने पकड़ा

सर्किट हाउस की फोटो लेते हुए एक संदिग्ध को कैंट पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि वह बेंगलुरू का रहने वाला है और साड़ी कारोबार से जुड़ा है। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद उसे छोड़ दिया। बताया कि वह साड़ी कारोबार से संबंधित था, उसका पैसा बकाया था उसी के संबंध में बनारस आया हुआ था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें