फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: फर्जी फर्जी फूड इंस्पेक्टर बन की वसूली, लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

Fri, 19 Aug 2022 09:44 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के सोनबरसा बाजार से व्यापारियों से  फूड इंस्पेक्टर बनकर बन पंजीकरण के नाम पर फर्जी रसीद देकर वसूली करने के एक आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
चौबेपुर थाने में फर्जी फूड सेफ्टी अफसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में रेलमंत्री का निजी सचिव बनकर ठगी करने वाले की गुरुवार को ही गिरफ्तारी हुई थी। अब एक दिन बाद ही  चौबेपुर क्षेत्र के सोनबरसां बाजार से  फूड इंस्पेक्टर बनकर बन नमूना लेने व पंजीकरण के नाम पर फर्जी रसीद देकर वसूली करने के एक आरोपी को व्यापारियों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। व्यापारियों की तहरीर पर पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति और उसके एक साथी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य आरोप में मुकदमा भी दर्ज किया। 

विज्ञापन


छीत्तमपुर  सितौड़ गांव निवासी संजय यादव व एक उसका सहयोगी  सारनाथ निवासी नित्यानंद तिवारी दो तीन दिनों से चौबेपुर भगतुआ,सोनबरसा आदि बाजारों में सैंपलिंग के नाम पर व्यापारियों से वसूली कर रहा था। इसके लिए उसने फर्जी रसीद भी छपवा ली थी। पंजीकरण और नमूने के नाम पर दो से चार हजार रुपये की वसूली कर रहे थे।
ऐसे पकड़ा गया 
शुक्रवार को परनापुर गांव निवासी राजेश जायसवाल को सोनबरसां परचून की दुकान पर दोनों पहुंचे धमकी देकर  कर चार हजार रुपये की मांग की। इस पर राजेश ने सीधे खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवनीश कुमार सिंह व रजनीश कुमार से सम्पर्क किया तो पता चला कि विभाग में इस नाम का कोई अधिकारी व कर्मचारी  नहीं है।

विज्ञापन

व्यापारियों ने संजय यादव को दबोच लिया तब तक उसका साथी नित्यानन्द मौका देख कर भाग निकला।राजेश जायसवाल ने बताया कि अब तक दोनों कई व्यापारियों से पैसा वसूल चुके हैं। राजेश जायसवाल की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। इस दौरान मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवनीश कुमार व रजनीश कुमार ने बताया कि ये दोनों काफी दिनों से अवैध वसूली  कर रहे थे।इनका खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग से कोई लेना देना नही है। 

मोबाइल छीन भागे बाइक सवार बदमाश

मिर्जामुराद  क्षेत्र के नागेपुर स्थित ज्ञानपुर नहर वाले रोड पर गुरुवार की देर शाम को गनेशपुर (मिर्जामुराद) गांव निवासी शंभू गौतम क्षेत्र के रखौना गांव से काम कर अपनी साइकिल से घर की तरफ जा रहा था कि इस दौरान बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मार उसके जेब से एंड्रायड मोबाइल छीनकर भाग निकले। भुक्तभोगी मिर्जामुराद थाने पहुंच अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ लिखित तहरीर दिया।
विज्ञापन

मुहर्रम के दिन बवाल मामले में वांछित तीन गिरफ्तार

करधना बाजार में बीते मुहर्रम के दिन जुलूस ले जाते समय हुए बलवा में वांछित तीन लोगों को मिर्जामुराद पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में वांछित 16 लोगो को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इन लोगों के खिलाफ मारपीट, लूट समेत अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तार लोगों में असफाक उर्फ पाखे,अमीन अब्दुल्लाह निवासी ग्राम कुरसातो थाना जंसा व अमीन अंसारी उर्फ मुन्ना निवासी करधना,भटपुरवा(मिर्जामुराद ) बताए गए। मिर्जामुराद थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि अन्य वांछितों की तलास जारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें