फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल में छात्रों और कर्मचारियों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल में आउटसोर्सिंग पर रखे गए कर्मचारियों (मल्टी टास्किंग स्टाफ) और छात्रों के बीच सोमवार को मारपीट हो गई। गैस्ट्रोलॉजी विभाग की ओपीडी में मरीज दिखाने को लेकर हुई घटना के बाद जहां अस्पताल कर्मचारियों ने बीएचयू मुख्य द्वार को बंद कर धरना दिया, वहीं छात्रों ने भी चीफ प्रॉक्टर ऑफिस पहुंचकर शिकायत की। दोनों गुट एक-दूसरे पर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारी छात्रों पर कार्यवाही की मांग पर अड़े रहे। इस बीच एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह ने कर्मचारियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद वह शांत हुए।
विज्ञापन

सोमवार को गैस्ट्रोलॉजी विभाग की ओपीडी में मरीज लाइन में लगे थे। दोपहर करीब एक बजे यहां अपने किसी परिचित को दिखाने पहुंचे एक छात्र ने पर्चा जमा किया। बहुत देर तक इंतजार करने के बाद जब नंबर नहीं आया तो उसने वहां खड़े कर्मचारी से इसकी जानकारी ली। इस बीच उसका पर्चा जमा करने को लेकर वहां मौजूद कर्मचारी से कहासुनी हुई। मामला इतना बढ़ गया कि हाथापाई शुरू हो गई। आरोप है कि छात्र ने कर्मचारी को पीट दिया। घटना की जानकारी मिलते ही दो पक्षों से कर्मचारी व छात्र पहुंच गए। वहीं कर्मचारी कामकाज छोड़ सिंह द्वार पहुंच गए और गेट बंदर कर प्रदर्शन करने लगे। कर्मचारी छात्रों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। इस वजह से करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें