स्थानीय लोगों का कहना है कि नाविक और घाट किनारे दुकान लगाने वाले लोग आए दिन पर्यटकों के साथ मारपीट- दुर्व्यवहार करते रहते हैं। पुलिसकर्मी घाट किनारे नहीं रहते हैं। घाट पर मौजूद पर्यटकों ने इस पूरे मामले पर नाराजगी जताई। पुलिस वायरल वीडियो से नाविकों की तलाश में जुट गई है।