फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जिला अस्पताल के एमसीएच विंग के बाथरूम में मिला भ्रूण, चिकित्सकों ने मोर्चरी में रखवाया

Fri, 01 Mar 2024 05:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में दो युवतियां डॉक्टर को दिखाने आईं थीं।। यहां डॉक्टर को अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट भी दिखाया जिसपर चिकित्सक ने स्टॉफ नर्स से एक इंजेक्शन लगाने की सलाह दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल के एमसीएच विंग के बाथरूम में भ्रूण मिला है। इसकी जानकारी जैसे ही अस्पताल प्रशासन को हुई तो हर कोई सकते में आ गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। अस्पताल प्रशासन ने एक डिफ्रिजर जार में भ्रूण को रखकर अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है।

विज्ञापन


सीएमएस के अनुसार, पुलिस को मेमो भेज दिया गया है। भ्रूण का पोस्टमार्टम भी करवाया जाएगा, जिससे कि इस बारे में कुछ जानकारी मिल सके। जिला अस्पताल की ओपीडी बिल्डिंग के ठीक पीछे 50 बेड का एमसीएच विंग चलता है। यहां गर्भवती महिलाओं की ओपीडी में जांच के साथ ही भर्ती कर ऑपरेशन, इलाज की भी व्यवस्था है।

सुबह यहां भ्रूण मिलने की सूचना फैल गई। इसके बाद हर कोई जांच-पड़ताल में जुट गया तो पता चला कि दो युवतियां डॉक्टर को दिखाने आईं थीं।। यहां डॉक्टर को अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट भी दिखाया जिसपर चिकित्सक ने स्टॉफ नर्स से एक इंजेक्शन लगाने की सलाह दी।
विज्ञापन


अस्पताल में मचा हड़कंप
नर्स इंजेक्शन की तैयारी कर रही थी कि इसी दौरान युवती अपने साथ आई अन्य युवती के साथ बाथरूम में गई। बाथरूम में ही उसका भ्रूण गिरा मिला। इसके बाद वह दोनों भाग गईं। बहुत खोजबीन के बाद जब कोई नहीं मिला तो कर्मचारियों ने इसकी सूचना जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. दिग्विजय सिंह को दी।

सीएमएस ने इस बारे में पूछे जाने पर बताया कि बाथरूम में भ्रूण मिलने की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। साथ ही पुलिस को मेमो भी भिजवाया गया है। पुलिस की देखरेख में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इधर, अस्पताल परिसर में इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें