हिमाचल प्रदेश में क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर कार्रवाई को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सही बताया है। उन्होंने कहा कि व्हिप का उल्लंघन करने वालों की सदस्यता रद्द करना नियम संगत है।
राज्यसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश में क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस के छह विधायकों की सदस्यता रद करने की कार्रवाई को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सही बताया है। उनका कहना है कि पार्टी के साथ गद्दारी करने वालों पर इसी तरह की ठोस कार्रवाई जरूरी है। अजय राय ने विधायकों पर कार्रवाई को बड़ी नजीर बताया।
विज्ञापन
अनौपचारिक बातचीत में अजय राय ने कहा कि व्हिप का उल्लंघन करने वालों की सदस्यता रद्द करना नियम संगत है। स्पीकर के पास यह अधिकार होता है कि जो कोई भी पार्टी के साथ गद्दारी करे, उसके साथ हिमाचल प्रदेश जैसी कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे कि मिसाल बने।
कहा कि उत्तर प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में कुल 8 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी। इन पर भी हिमाचल प्रदेश जैसी कार्रवाई होनी जरूरी है। विधानसभा स्पीकर को इन 8 विधायकों पर भी कार्रवाई करनी चाहिए।