फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी विश्वनाथ धाम में बेहोश होकर गिरी महिला श्रद्धालु का सिर फटा, नहीं मिल सकी प्राथमिक चिकित्सा

Thu, 09 Jun 2022 07:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 बिहार निवासी 60 वर्षीय सावित्री देवी (60) सपरिवार दर्शन करने आई थीं। गेट पर ही वह अचानक बेहोश होकर गिर गईं जिससे उनका सिर भी फट गया। 
विज्ञापन
श्रद्धालुओं के लिए नहीं है प्राथमिक चिकित्सा के इंतजाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री काशी विश्वनाथ धाम में बृहस्पतिवार को दर्शन-पूजन के लिए आई महिला श्रद्धालु बेहोश होकर गिर गई। गिरने से उनका सिर भी फट गया। पांव में भी चोट लग गई। मंदिर परिसर में प्राथमिक चिकित्सा के इंतजाम नहीं होने पर महिला को इलाज नहीं मिल सका। एंबुलेंस का चालक नहीं होने के कारण मंदिर के सुरक्षाकर्मी महिला को ई-रिक्शा से मंडलीय चिकित्सालय भेजा।  

विज्ञापन


 बिहार निवासी 60 वर्षीय सावित्री देवी (60) सपरिवार दर्शन करने आई थीं। गेट पर ही वह अचानक बेहोश होकर गिर गईं। पुलिस कर्मियों ने स्ट्रेचर का इंतजाम कर महिला को उस पर लिटाया। इसके बाद सुरक्षा अधिकारी ने घटना की सूचना मंदिर प्रशासन को दी। मंदिर परिसर में एंबुलेंस तो थी, लेकिन चालक नहीं था।

लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि आए दिन श्रद्धालुओं के साथ इस तरह की घटनाएं होती हैं, लेकिन मंदिर में प्राथमिक इलाज का कोई इंतजाम नहीं है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले में जिसने भी लापरवाही की है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिसर में हमेशा खड़ी रहती है एंबुलेंस 

मंदिर परिसर में एंबुलेंस हमेशा तैनात रहती है, लेकिन चालक की ड्यूटी सुबह नौ बजे से है। वहीं, मंदिर प्रशासन के पास तीन चालक हैं, लेकिन मंदिर में केवल एक ड्राइवर सुबह नौ से रात नौ बजे तक ड्यूटी करता है। मंदिर के सूत्रों का कहना है कि ज्यादातर चालक व कर्मचारी अधिकारियों के पास सेवाएं देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें