फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी विद्यापीठ में शोध में दाखिले के लिए 15 तक जमा होगी फीस

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शोध में होने वाले दाखिले के लिए विभागवार आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय की ओर से अभ्यर्थियों से 15 मार्च तक फीस जमा करने को कहा गया है। आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता के साथ पावर पाॅइंट प्रेजेंटेशन की एक काॅपी भी विभाग में देनी होगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के 28 विषयों में 834 सीटों पर शोध में दाखिले कराए जाने हैं। इसके लिए बीते आठ फरवरी को प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी किया गया थ्हा। 429 अभ्यर्थियों का नाम क्वालिफाइंग सूची में आया। समय से दाखिले की प्रक्रिया पूरी की जा सके, इसके लिए विभागवार तिथि भी जारी की जा चुकी है। सभी अभ्यर्थियों को 15 मार्च तक हर हाल में पंजीकरण शुल्क जमा करने को कहा गया है। कुलसचिव कार्यालय की ओर से इसका आदेश भी जारी कर दिया गया है। इसमें शोध प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण और संबंधित विषय में नेट/जेआरएफ उत्तीर्ण छात्रों को पंजीकरण (द्वितीय चरण शुल्क) फीस जमा करने को कहा गया है। इसमें सामान्य और ओबीसी के लिए 500 रुपये और एससी, एसटी व विकलांग अभ्यर्थियों को 250 रुपये जमा करने होंगे। कुलसचिव दीप्ति मिश्रा ने बताया कि फीस और आवेदन पत्र जमा करने सहित अन्य जानकारी विभाग से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें