वाराणसी। रामनगर थाने में थानाध्यक्ष राजू सिंह की तहरीर पर गांजा तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना और उसके साथियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। रामनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि गैंग का लीडर बिहार के रोहतास जिले के करगहर थाने के वार्ड नंबर-9 रेहादरी का रहने वाला धर्मेंद्र शाह है। धर्मेंद्र का गुर्गा रोहतास जिले के रामपुर गच्छ गांव का उमेश सिंह है। ब्यूरो