फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में लगातार बढ़ रहा पारा, औसत से दो डिग्री अधिक बढ़ने पर तीखी धूप करा रही गर्मी का अहसास

Fri, 19 Feb 2021 09:14 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
धूप से बचाव करती हुईं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फरवरी महीने का तीसरे सप्ताह चल रहा है लेकिन अभी से ही गर्मी का अहसास होने लगा है। दिन में तीखी धूप होने के साथ ही हवा की रफ्तार भी थमी है। ठंड से राहत तो मिल ही रही है लेकिन गर्मी की वजह से कुछ लोग अभी से ही पंखा भी चला रहे हैं। इधर तापमान में भी बढ़ोत्तरी का क्रम जारी है। 

विज्ञापन


गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.6 और न्यूनतम 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं शुक्रवार को 29.8 और न्यूनतम 14.3 दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार फरवरी महीने के औसत तापमान (अधिकतम 27 और न्यूनतम 12 डिग्री) से दो डिग्री अधिक तापमान होने की वजह से गर्मी जैसा अहसास होने लगा है। 

इस महीने के शुरुआत से ही मौसम का मिजाज बदला बदला है। पहले जहां कोहरा, नम हवा चलने से लोगों को ठंड से परेशानी हो रही थी, वहीं अब धूप होने से राहत भी मिलने लगी है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा।
विज्ञापन


देखते-देखते धूप भी इतनी तेज हो गई कि लोगों ने शरीर से गर्म कपड़ा उतारकर घर में रख दिया। शाम को भी गर्मी जैसा अहसास हो रहा था। इस बीच बुधवार को अधिकतम तापमान 29.6 की जगह गुरुवार को कोई बदलाव नहीं हुआ लेकिन न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस की जगह 14.2 रिकार्ड किया गया। 

मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि जिस तरह का माहौल बना है, उसके आधार पर यह कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में गर्मी अधिक पड़ने की संभावना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें