फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रुप कमांडर ने बढ़ाया एनसीसी कैडेटों का उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू में 89 बटालियन एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का बृहस्पतिवार को ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर नरेंद्र सिंह ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कैडेटों से परेड, फायरिंग, हथियारों के प्रशिक्षण, बी और सी प्रमाण पत्र परीक्षा की तैयारियों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

कैडेटों का उत्साह बढ़ाते हुए ग्रुप कमांडर ने कहा कि शिविरों में मिलने वाली जानकारी व्यवहारिक जीवन में भी उपयोगी होती है। ऐसे में पूरे मनोयोग के साथ प्रशिक्षण लेने की जरूरत है। शिविर में कैडेटों ने गार्ड आफ आनर भी दिया। इस दौरान ग्रुप कमांडर ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता कैडेटों को पुरस्कृत कर उन्हें सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कैंप कमांडेंट कर्नल सुगातो सेन, डिप्टी कैंप कमांडेंट ले. कर्नल शिवानी जुयाल, सूबेदार शिवकेश सिंह सहित अन्य कैडेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें