यूपी के भदोही में युवती के अपहरण के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया है। युवती ने जो खुलासा किया उससे उसके परिजनों को गहरा धक्का लगा। दरअसल, 25 अगस्त को युवती के पिता ने अपहरण का केस दर्ज कराया था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी।
युवती ने बताया कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ मुंबई गई थी। गठित टीम ने युवती को मुंबई में गत दिनों बरामद किया। शनिवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों से रूबरू होकर एएसपी डॉ. संजय कुमार ने मामले का खुलासा किया।
दुर्गागंज थानाक्षेत्र के आनंदडीह गांव निवासी करीमुल्ला ने 25 अगस्त को अपनी बेटी के अपहरण का आरोप लगाया था। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही थी। एसपी राजेश एस के निर्देश पर टीम गठित कर मामले का खुलासा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
टीम ने महराष्ट्र के पालघर से अपह्त युवती को सकुशल बरामद किया। पूछताछ में युवती ने बताया कि 24 अगस्त की रात में वह अपनी मर्जी से गांव निवासी अब्दुल्ला के साथ महाराष्ट्र गई थी। वहां पर प्रेमी अब्दुल्ला के साथ उसने निकाह भी कर लिया। दोनों एक दूसरे को पिछले एक साल से चाहते थे।
उसने बताया कि इस घटना की जानकारी मेरी छोटी बहन को थी। मैने छोटी बहन को बताया था कि मेरे जाने के बाद परिवार वालों को बताना कि बहन का बच्चा रो रहा था। उसको दूध लेने के लिए गई और अपहरण हो गया।