फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि सुधार विधेयकों से अन्नदाता और सशक्त होेंगे, मुनाफा भी बढ़ेगा: गन्ना मंत्री सुरेश राणा 

Thu, 24 Sep 2020 11:42 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कृषि सुधार विधेयक पर गुरुुवार को गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने वर्चुअल प्रेस वार्ता में कहा कि संसद में पारित कृषि सुधार विधेयक मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम है। कृषि सुधार विधेयकों से किसानों का मुनाफा बढे़गा और अन्नदाता सशक्त होंगे। कांग्रेस ने अपने शासन काल में किसानों को बंधन में जकड़ रखा था। कृषि सुधार के प्रयासों पर विपक्ष और कांग्रेस किसानों को गुुमराह कर रही है।

विज्ञापन


कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह चुके हैं कि देशभर में न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी और इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। 55 सालों में एक बार कांग्रेस ने किसानों का कर्जा माफ किया था, उसमें भी भारी घोटाला हुआ। जबकि मोदी सरकार ने किसान सम्मान निधि के तहत अब तक 92000 करोड़ से अधिक की राशि किसानों को दी है।

उन्होंने कहा कि कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक, कृषक (सशक्तिकरण व संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक और आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक के पास होने से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए नए-नए अवसर मिलेंगे। इससे उनका मुनाफा बढ़ेगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

इससे कृषि क्षेत्र को जहां आधुनिक टेक्नोलाजी का लाभ मिलेगा, वहीं अन्नदाता सशक्त होंगे। न्यूनतम समर्थन मूल्य और सरकारी खरीद की व्यवस्था बनी रहेगी। ये विधेयक किसानों को अपने फसल के भंडारण और बिक्री की आजादी देंगे और बिचौलियों की चंगुल से उन्हें मुक्त करेंगे। 

उन्होंने कहा कि 2009-10 में यूपीए के समय कृषि बजट 12 हजार करोड़ को बढाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 1 लाख 34 हजार करोड़ रुपये किया। अभी हाल ही में संसद से कृषि सुधार के ऐतिहासिक विधेयक पास कराने के बाद अब केंद्र सरकार ने रबी के 6 फसलो की नई एमएसपी जारी कर किसानों को बडी़ सौगात दी है। बावजूद इसके विपक्ष झूठ पर झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें