फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने डीएम की भी नहीं सुनी

Mon, 04 Jul 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम विजय किरन आनंद रिंग रोड के लिए अधिग्रहीत जमीन के उचित मुआवजे के लिए धरना दे रहे किसानों को समझाने रविवार को हृदयपुर स्थित सत्याग्रह स्थल पर पहुंचे। इस दौरान जिलाधिकारी ने किसानों को एक जनवरी, 2014 के सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा देने की पेशकश की। उन्होंने रिंग रोड का काम चलने देने की अपील भी की। बावजूद इसके किसानों ने साफ कर दिया है कि उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने किसानों से कहा कि रिंग रोड परियोजना विकास के दृष्टिकोण से महत्वूपर्ण कार्य है और वे इसमें सहयोग करें। कहा कि जनवरी 2014 के सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा दिया जा रहा है जो कि न्यायोचित है। कहा, रिंग रोड परियोजना से क्षेत्र में विकास होगा तथा लोगों को रोजगार मिलेगा। एक किसान के पूछने पर कि उस समय सर्किल रेट क्या था, डीएम ने कहा कि कार्यालय में आइए, मिल जाएगा।

हृदयपुर ग्राम निवासी  किसान रामरक्षा पटेल ने डीएम से पूछा कि क्या हम लोगों को प्राप्त पूर्व मुआवजे के अलावा पुन: मुआवजा दिया जाएगा । जिस पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि एनएचएआई सरकारी संस्था है, जिसमें आपको पूर्व में मिले मुआवजा राशि को नई मुआवजा राशि में सम्मिलित कर मुआवजा बैंक खाते में भेजा जाएगा। जिलाधिकारी के जाने के बाद किसानों ने आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


डीएम केसाथ तहसीलदार विनय राय, सीओ राजकुमार, एनएचएआई के परियोजना निदेशक आरके सूर्यवंशी, कार्यदायी संस्था के राजेश पांडे मौजूद रहे। वही इस दौरान किसान न्याय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पटेल, राजेंद्र प्रसाद मानव, रवींद्र पटेल, रामबली प्रधान, झगड़ू यादव, सूबेदार यादव मौजूद रहे। उधर, इदिलपुर और अहमदपुर में सत्याग्रह चल रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें