फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: वीसी के घर में फेयरवेल पार्टी, बाहर छात्रों ने दिखाए जूते, जमकर किया हंगामा; 300 गार्ड तैनात

Tue, 07 Jan 2025 11:21 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बीएचयू के कुलपति प्रो. सुधीर जैन के फेयरवेल पार्टी के दौरान कुलपति आवास के बाहर छात्रों ने जमकर हंगामा काटा। पुतला जलाने की कोशिश भी की गई। इस दौरान तीन थानों की पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंचकर छात्रों को काबू करती रही। 
विज्ञापन
छात्रों ने दिखाए जूते, किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन के कार्यकाल के अंतिम दिन पूरे परिसर में तनावपूर्ण माहौल रहा। सोमवार देर शाम वीसी आवास में अंदर फेयरवेल पार्टी चलती रही। वहीं, बाहर छात्रों ने जूते दिखाए। इसकी वजह से तीन थानों की पुलिस फोर्स, एक कंपनी पीएसी और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के 300 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया। वहीं, कुलपति समेत 4 लोगों के खिलाफ प्रो. ओमशंकर ने लंका थाने में तहरीर दी है। 
विज्ञापन


एग्जीक्यूटिव काउंसिल का गठन न होने छात्रों पर केस, प्रमोशन में गड़बड़ी और अराजकता का आरोप लगाकर छात्रों ने हंगामा किया। वीसी के कार्यकाल के अंतिम दिन दोपहर से लेकर शाम तक वीसी लॉज के बाहर कुलपति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और पुतला फूंकने की कोशिश की गई। 

देर शाम वीसी आवास में म्यूजिकल फेयरवेल पार्टी शुरू होने से ठीक पहले एलडी गेस्ट हाउस चौराहे पर प्रदर्शनकारी 10 छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प और हाथापाई हुई। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई। वर्तमान के साथ ही निष्कासित छात्र भी शामिल रहे। शाम 4 बजे तक पूरे कैंपस के 500 मीटर क्षेत्र में सुरक्षाकर्मी तैनात कर आवाजाही रोक दी गई थी।
विज्ञापन
Trending Videos

लंबी अवधि में दिखेगा मेरे कामों का फायदा - प्रो. सुधीर जैन

बीएचयू के कुलपति प्रो. सुधीर जैन को फूल देते प्रो. सोरभ सिंह। - फोटो : अमर उजाला
अपने कार्यकाल के अंतिम दिन कुलपति आवास में फेयरवेल के दौरान बीएचयू के कुलपति प्रो. सुधीर जैन ने कहा कि उनके किए गए कामों का दीर्घकालिक फायदा होगा। कहा कि मेरी इस लघु अवधि में कार्य के नतीजे भले ही न दिखाई दें, लेकिन वह दीर्घावधि में संस्थान की प्रगति के रूप में दिखेंगे। कहा कि बीएचयू के लोग सकारात्मक ऊर्जा और उम्मीद के साथ अपने कार्य को निष्ठापूर्वक करें। यह सुनिश्चित करें कि उनका कार्य संस्थान की उन्नति की दिशा में हो।

प्रो. जैन ने कहा कि विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों से मिले अपार सहयोग और स्नेह ने बीएचयू के विकास के लिए कार्य करने की शक्ति दी। सदा आभारी रहूंगा। बीएचयू और बनारस में जीवन की सबसे अच्छी यादें मिलीं। रेक्टर प्रो. संजय कुमार ने कहा कि प्रो. जैन असाधारण सोच के व्यक्ति हैं और यह उनकी कार्यशैली में भी झलकता है। 
विज्ञापन

पांच दीक्षांत के तीन समारोह की एलबम कुलपति को भेंट की गई। कैंपस में स्पोर्ट्स गतिविधियां बढ़ाने को लेकर भी प्रशंसा की गई। कुलपति आवास में सीनियर प्रोफेसर मुकुल राज मेहता, कला संकाय के डीन प्रो. माया शंकर पांडेय, सभी संकायों के डीन, कॉलेजों के प्राचार्य, संस्थानों के निदेशक भी मौजूद रहे। आज बीएचयू के कुलपति प्रो. सुधीर जैन कैंपस में विश्वनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर सकते हैं। मंदिर में तैयारियां की गई हैं। इसके बाद ही वे बीएचयू से विदा हो जाएंगे।

अब रेक्टर प्रो. संजय कुमार होंगे कार्यवाहक कुलपति
बीएचयू में आज से रेक्टर प्रो. संजय कुमार कार्यवाहक कुलपति का चार्ज संभालेंगे। प्रो. जैन के बाद स्वत: ही रेक्टर को ये जिम्मेदारी मिल जाती है। नए कुलपति का नाम तय हो गया है। नाम का खुलासा जल्द किया जाएगा। पिछले चार साल से बिना एग्जीक्यूटिव काउंसिल के चल रहे बीएचयू को कब तक उसका स्थाई कुलपति मिलेगा, कैंपस के लोगों का यही सबसे बड़ा सवाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें