फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः चर्चित निवेदिता हत्याकांड में 23 माह बाद 15 हजार का इनामी गिरफ्तार, पति समेत पांच आरोपी पहले से जेल में बंद

Wed, 07 Jul 2021 09:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी नगवा स्थित कान्वेंट स्कूल की शिक्षिका  निवेदिता सिंह की 11 अगस्त 2019 को नरोत्तमपुर स्थित घर में ही सिर कूंचकर हत्या कर दी गई थी।  निवेदिता की हत्या के आरोप में पति और पांच लोग जेल में बंद है। जबकि मामले में वांछित जय सिंह की तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
सामनेघाट स्थित पुल के पास से लंका पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के नरोत्तमपुर गांव में 23 माह पूर्व शिक्षिका निवेदिता सिंह की सिर कूंचकर हुई हत्या में वांछित 15 हजार का इनामी आरोपी को लंका थाने की पुलिस ने बुधवार को सामनेघाट स्थित पुल से गिरफ्तार कर लिया। हत्याकांड मामले में पति समेत पांच आरोपी जिला जेल में पहले से बंद है।

विज्ञापन


लंका थाने की पुलिस को सूचना मिली कि निवेदिता सिंह हत्याकांड में वांछित 15 हजार इनामी आरोपी सामनेघाट पुल से कहीं भागने के फिराक में है। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए जय सिंह निवासी मऊरानीपुर झांसी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार नगवा स्थित कान्वेंट स्कूल की शिक्षिका  निवेदिता सिंह की 11 अगस्त 2019 को नरोत्तमपुर स्थित घर में ही सिर कूंचकर हत्या कर दी गई थी। निवेदिता की हत्या के आरोप में पति शैलेंद्र सिंह, शैलेंद्र की दूसरी पत्नी काजल सिंह, राजेश रायकवार, गीता रायकवार, शुभम परिहार जेल में बंद है। जबकि मामले में वांछित जय सिंह की तलाश की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें