फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की परीक्षाओं की तारीख घोषित, वाराणसी में सबसे अधिक 53 केंद्र बने

Wed, 07 Jul 2021 06:14 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में परीक्षाएं 15 जुलाई से होंगी। आठ अगस्त तक होने वाली परीक्षा के लिए वेबसाइट पर सूची जारी कर दी गई है।
 
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में परीक्षाएं 15 जुलाई से होंगी। आठ अगस्त तक होने वाली परीक्षा के लिए वेबसाइट पर सूची जारी कर दी गई है। वाराणसी समेत पांच जिलों में इसके लिए 159 केंद्र बनाए गए हैं। वार्षिक परीक्षा के लिए 1,39,274 और सेमेस्टर परीक्षा में 65,111 परीक्षार्थी हैं।  

विज्ञापन


जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरतन सिंह ने बताया कि वाराणसी में 53, चंदौली 29, भदोही 15,  मिर्जापुर 38, सोनभद्र में परीक्षा के लिए 24 केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा नोडल केंद्रों की संख्या वाराणसी में 11, मिर्जापुर में 38, चंदौली में पांच, सोनभद्र में 24 और भदोही में तीन हैं। परीक्षा से संबंधित आपत्तियां आठ अगस्त तक मांगी गई हैं।

काशी विद्यापीठ की बीए हिंदी परीक्षा का समय बदला
विद्यापीठ की 28 जुलाई को होने वाली बीए द्वितीय खंड-व्यवहारिक हिन्दी की परीक्षा में अपरिहार्य कारणों से परिवर्तन किया गया है। अब यह परीक्षा 10 अगस्त को पूर्व निर्धारित समय (3 बजे से 4.30 बजे) से होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें