फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: परिजनों ने प्रेमिका से फोन कराकर प्रेमी को रात में घर बुलाया, लाठियों से पीट-पीटकर मार दिया

Mon, 28 Sep 2020 05:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
beat demo pic
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में रविवार देर रात प्रेमिका के घरवालों ने प्रेमी को घर बुलाकर पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

कोतवाली रसड़ा में दी गई तहरीर के अनुसार गोपालपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार उर्फ दीना के पुत्र राकेश कुमार(22) को उसकी प्रेमिका का फोन आया। उसने राकेश को अपने घर बुलाया। प्रेमिका ने ये फोन परिजनों के दबाव में किया था।


राकेश जब प्रेमिका के घर पहुंचा तो उसके परिजनों ने घेरकर लाठी व डंडों से पिटाई शुरू कर दी। उसे जमकर पीटने के बाद उन लोगों ने राकेश के परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। परिजन जब तक उनके घर पहुंचते, तब तक राकेश दम तोड़ चुका था।

विज्ञापन
Trending Videos

बताया जा रहा है कि राकेश का अपने गांव में पड़ोस की लड़की से प्रेम हो गया था। प्रेम ऐसा परवान चढ़ा कि दोनों साथ जीने मरने की कसम खाकर 28 अगस्त को घर से चले गए थे। पुलिस के दबाव पर दोनों फिर से वापस आ गए। इसके बाद दोनों पक्ष ने आपस में सुलह समझौता कर लिया।

लेकिन प्रेमिका के परिजनों का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ था और वे मौके की ताक में थे। इसी के तहत उन लोगों ने रविवार देर रात प्रेमिका से प्रेमी को फोन कराकर घर बुलाया। इसके बाद लाठी डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ ने बताया कि मृतक गांव के ही दूधनाथ के यहां गया था। वहां उसके परिजनों ने उसे मारपीट कर जख्मी कर दिया और उसके परिवार वालों को मामले की जानकारी दी।

युवक के परिजन उसे लेकर पीएचसी चिलकहर गए, जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल जाते वक्त युवक ने दम तोड़ दिया। मामले में मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें