फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: मछली नहीं देने पर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Sat, 26 Sep 2020 12:44 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कठौड़ा गांव में शुक्रवार की दोपहर मछली नहीं देने पर मनबढ़ों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर जब तक लोग वहां पहुंचते आरोपी फरार हो गए। घायल युवक को लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन


फिर जिला अस्पताल से उसे वाराणसी भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव, क्षेत्राधिकारी पवन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। 

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कठौड़ा गांव निवासी प्रदीप राय उर्फ शेरू (25) ने बताया कि हम लोगों ने मछली मारने को ठेका लिया है। शुक्रवार की सुबह सरयू नदी के समीप रेग्यूलेटर के पास  बैठे थे। वहां कठौड़ा गांव निवासी अनुज राय व देवेश राय अपने दोस्त लिलकर गांव निवासी लक्की राय के साथ पहुंचे। अनुज राय मछली मांगने लगा। प्रदीप ने बताया कि उसने कहा कि आज मछली नहीं मिली है तो कहां से दूं।

यह बात सुनने के बाद अनुज राय व उसके दोस्त नाराज हो गए और गालीगलौज करने लगे। इसी बीच अनुज राय ने असलहा निकालकर फायर कर दिया। गोली प्रदीप के नाक के पास लगी जिससे वह लहुलूहान होकर गिर गया। उधर, गोली की आवाज सुनकर जब तक लोग मौके पर पहुंचे, तब तक हमलावर वहां से फरार हो गए।


सीओ सिकंदरपुर पवन कुमार ने बताया कि घायल के चाचा की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें