फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : कहीं चला बुलडोजर तो कहीं गिरा जर्जर मकान, चार लोग घायल

Wed, 25 Sep 2019 01:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
अवैद निर्माणों को हटाता बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शहर में जर्जर मकानों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार को वाराणसी के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंबियामंडी इलाके में पुराने मकान की छत गिरने से चार लोग घायल हो गए। घायलों को कबीरचौरा मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। तो वहीं विकास प्राधिकरण वाराणसी ने अवैध निर्माणों को बुलडोजर से ध्वस्त किया।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार कई दिनों से हो रही बरसात की वजह से छत से पानी लगातार टपक रहा था। कमरे की छत भी कमजोर हो गई थी और सुबह अचानक यह हादसा हुआ। मकान मालिक शफीउर्रहमान ने बताया कि हमारे घर के एक कमरे की छत पुरानी होने की वजह से बरसात में उससे पानी आ रहा था।

बीती रात चार लोग कमरे में सोए थे। सुबह छह बजे तेज आवाज के साथ छत पुरानी धरन के साथ नीचे आ गई, जिससे वहां सो रहे लोग घायल हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को मंडलीय चिकित्सालय लाया गया। दो लोगों की हालत गंभीर हैं, बाकी को मामूली चोट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां गरजा बुलडोजर
विकास प्राधिकरण वाराणसी की ओर से मंगलवार से अवैध निर्माणों के खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान शुरू कर दिया गया है। शहर के सात अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। सिकरौल वार्ड में पुलिस लाइन चौराहे पर बाबू खान के बेसमेंट और एक तल ऊपर के निर्माण को हटाया गया।

शिवपुर वार्ड के हीरा शर्मा पुत्र श्री सुभाष शर्मा के रोड-वाइडनिंग पर किए गए अवैध निर्माण, जैतपुरा वार्ड में संजय अग्रवाल के अवैध निर्माण, भेलूपुर वार्ड के श्याम जायसवाल के अवैध निर्माण, चेतगंज वार्ड के ब्रह्मदेव सिंह के अवैध निर्माण और दशाश्वमेध वार्ड में प्रीति प्रजापति के निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। आदमपुर वार्ड में किशुन लाल, तुलसी लाल, वगैरह, के भदऊ पर सेट बैक को ढक कर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें