फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: यूपी कॉलेज में 20 साल बाद प्रवेश में मिला फर्जीवाड़ा, छात्र ने उत्तर प्रदेश का दिखाया पता, अब अपने राज्य बिहार में कर रहा नौकरी

Sat, 04 Sep 2021 10:28 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

यूपी कॉलेज में 20 साल बाद प्रवेश में फर्जीवाड़ा मिला है। बिहार के रहने वाले छात्र ने फर्जी तरीके से उत्तर प्रदेश के पते पर दाखिला लिया था। अब वह बिहार में सरकारी नौकरी कर रहा है। प्रशासन ने इस पर जांच बैठाई है।
विज्ञापन
यूपी कॉलेज वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के उदय प्रताप (यूपी) कॉलेज में 20 साल बाद प्रवेश में फर्जीवाड़े का मामला सामना आया है। छात्र ने बिहार का मूल निवासी होने के बाद यूपी के कोटे से 2001 में स्नातक कृषि में प्रवेश लिया था। छात्र वर्तमान में बिहार में कृषि समन्वयक के पद पर तैनात है।

विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. एसके सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। छात्र से एक सप्ताह के अंदर जवाब तलब किया है। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं बिहार सरकार ने भी इस मामले को संज्ञान में लिया है।

छात्र ने हाईस्कूल की परीक्षा बिहार बोर्ड से उत्तीर्ण की थी। उस पर छात्र का बिहार का पता दर्ज था। महाविद्यालय में प्रवेश के समय छात्र ने महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य का स्थायी पता अंकित कर दिया। प्रवेश के समय प्रवेश सेल ने इस अनियमितता पर ध्यान नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

2013 में निवर्तमान प्राचार्य डॉ. गुलाबचंद सिंह ने भी इस प्रकरण का संज्ञान लेते हुए आरोपी छात्र को नोटिस जारी किया था। इस मामले में अनियमितता की शिकायत आरटीआई एक्टिविस्ट सुधांशु कुमार सिंह ने प्राचार्य से की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें