फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुएं के गुबार में अपनों को तलाशती रहीं आंखें

Sun, 08 May 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
bhu hospital
विज्ञापन
बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल में शनिवार को सुबह से सब कुछ सामान्य दिनों की तरह ही था। मरीज-तीमारदार, डॉक्टर और अन्य स्टाफ अपने रुटीन के काम में मसरूफ थे। दोपहर में अचानक तेज आवाज के साथ इमरजेंसी में ब्लास्ट हुआ तो एकबारगी लोग सहम गए। समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ है। चौतरफा धुएं का गुबार छा गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि इमरजेंसी की फाल्स सीलिंग भहराकर वहां मौजूद मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल कर्मियों पर गिर गई। खिड़कियों के शीशे चटक गए, दरवाजे टूट गए और एक दीवार गिर गई। 
विज्ञापन




धुएं के कारण लोगों का दम घुटने लगा और कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। धमाके के तुरंत बाद दहशतजदा जख्मी लोग मदद के लिए चीखने-चिल्लाने लगे। इन सबके बीच वहां मौजूद तीमारदारों की आंखें धुएं के गुबार में अपनों की तलाश में लगी रहीं। खौफ और अफरातफरी का यह माहौल बीएचयू अस्पताल परिसर में और बाहर भी काफी देर तक देखने को मिला।
इमरजेंसी में मौजूद लोग तो बेहद डरे हुए थे।


डेढ़ दर्जन से ज्यादा घायल लोग कराह रहे थे और जो सुरक्षित बचे थे वे बाहर निकलने का तलाश रहे थे। धमाके की बात सुनते ही इमरजेंसी के बाहर अस्पताल में मौजूद लोगों और लंका के दूकानदारों की भीड़ जुट गई थी। थोड़ी ही देर में लंका, भेलूपुर, मंडुवाडीह, लक्सा और दशाश्वमेध थाने की फोर्स के साथ क्षेत्राधिकारी भेलूपुर राजेश कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। तब तक घायलों को अस्पताल परिसर के दूसरे हिस्से में और बीएचयू ट्रामा सेंटर शिफ्ट करने का काम शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें