फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में फिर फल-फूल रहा रंगदारी का कारोबार, रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी

Fri, 08 Dec 2017 04:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
धमकी भरे फोन से भयभीत पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
बनारस में रंगदारी का कारोबार एक बार फिर फलता फूलता दिख रहा है। इसकी गवाही बीते हफ्ते के आंकड़े दे रहे हैं। हैंडलूम संचालक से 10 लाख और मेडिकल स्टोर संचालक से 20 लाख की रंगदारी मांगी गई है। रुपये नहीं देने पर कॉल कर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।  
विज्ञापन


कई दिनों से रोज धमकी भरा फोन आने से डरा- सहमा परिवार छिपकर रह रहा है। पहला मामला सिगरा थाना अंतर्गत सोनिया रोड का है। मेडिकल स्टोर संचालक ने गुरुवार को मोबाइल पर कॉल कर 20 लाख रुपये रंगदारी मांगे जाने की शिकायत पुलिस से की है।

इस संबंध में एक नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ सिगरा थाने पर तहरीर दी गई है। सिगरा थाना के निराला नगर निवासी मेडिकल स्टोर संचालक ने बताया कि गुरुवार को दो अलग-अलग मोबाइल नंबर से उनके पास फोन आया।
विज्ञापन


उन्हें कहा गया कि यदि 20 लाख रुपये की रंगदारी नहीं दी तो अपहरण करवा कर हत्या कर दी जाएगी। दवा दुकानदार ने बताया कि फोन पर मिली धमकी के बाद से वो और उनका परिवार भयभीत है। सिगरा थानाध्यक्ष से उन्होंने जानमाल की रक्षा की गुहार लगाई है।
Trending Videos
विज्ञापन

आजमगढ़ का व्यापारी दहशत में

धमकी भरे फोन से भयभीत पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट

वाराणसी का एक बदमाश बीते कई दिनों से मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैंडलूम संचालक को फोन कर दस लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है। साथ ही धमकी दी है कि यदि रुपये नहीं मिले तो तुम्हारे परिवार की हत्या कर दी जाएगी। बुधवार को उसने आजमगढ़ के  मेहनाजपुर थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित निजामुद्दीन अंसारी मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के ढकवा गांव के निवासी हैं। वह बीते कई साल से वाराणसी में रहकर हैंडलूम चलाते हैं। वर्तमान समय में निजामुद्दीन के वाराणसी में आठ हैंडलूम चल रहे हैं। वह हैंडलूम बनाने के कुशल कारीगर भी है।

निजामुद्दीन ने बताया कि नौ नवंबर को उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने अपने को वाराणसी जिला का एक कुख्यात बदमाश बताते हुए दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी। साथ ही रुपये न देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी है।

निजामुद्दीन पहले तो इसे किसी की शरारत समझकर शांत रहा। लेकिन धमकी भरा फोन बार-बार आने से वह भयभीत होकर घर चला आया। वर्तमान समय में वह छिप-छिपकर रह रहा है। बुधवार को उसने मेहनाजपुर थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।

सीओ लालगंज रविशंकर प्रसाद ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस पीड़ित द्वारा उपलब्ध कराए गए नंबरों के जरिए बदमाशों का लोकेशन ले रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें