पीड़ित के अनुसार, उससे अपने बेटे को छोड़ने की बात करने लगा तो उसने बताया कि हमें तीन-चार अधिकारियों से बात करनी पड़ेगी, जिसके लिए चार लाख रुपया लगेगा। उन्होंने घबराकर अपने कई मित्रों से पैसा मांगकर बताए गए खातों में तीन लाख चालीस हजार रुपया भेज दिया।
शाम को जब उन्होंने अपने लड़के से फोन पर बात किया तो उसने बताया कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। तब उनको अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ, जिसकी सूचना उन्होंने थाने पर दी। प्रभारी निरिक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।