फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घायलों को छोड़ बाकी डिस्चार्ज

Mon, 09 May 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को हुए विस्फोट में घायल 27 लोगों में से पांच को छोड़कर बाकी सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया है। घायलों को बीएचयू अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। जिन पांच घायलों का अभी उपचार चल रहा है, उनमें तीन सर सुंदरलाल अस्पताल और दो ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं। रविवार को भी कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी इमरजेंसी पहुंचे और घायलों के समुचित इलाज के लिए डॉक्टरों को निर्देशित किया।
विज्ञापन


सर सुंदरलाल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय के मुताबिक जिन पांच घायलों का उपचार चल रहा है, उनमें दो ट्रामा सेंटर की आईसीयू में भर्ती हैं। जबकि अस्पताल में संदीप कुमार, उर्मिला और अश्वनी का उपचार चल रहा है। संदीप को सर्जरी वार्ड, उर्मिला और अश्वनी आईसीयू में भर्ती हैं। इनमें अश्वनी की हालत गंभीर बताई गई है।
 
‘ओवर हीटिंग से हुआ एसी के कंप्रेशर में विस्फोट’
विस्फोट की जांच को पहुंची विद्युत सुरक्षा की टीम का कहना है कि ओवर हिटिंग से एसी का कंप्रेशर फटा है। घटना स्थल से किसी भी प्रकार का कोई विस्फोटक या उसका अंश नहीं मिला है। टीम ने रविवार को एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय को अपनी रिपोर्ट सौंप दी। अस्पताल के एसी में बीते 27 अप्रैल को भी कुछ खराबी आई थी। यह मामला लंका पुलिस के संज्ञान में है। उधर, इमरजेंसी में लगे एसी को दिखवाने के लिए बीएचयू अस्पताल प्रशासन ने संबंधित कंपनी के इंजीनियरों की टीम बुलाई है।
विज्ञापन


फोरेंसिक जांच रिपोर्ट से उठेगा परदा
विस्फोट मामले में सुरक्षा एजेंसियां फोरेंसिक टीम की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही हैं। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अवशेष अपने कब्जे में लेने के बाद जांच शुरू कर दी है। रामनगर स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जांच की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर अवशेष आगरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला भी भेजे जाएंगे। फोरेंसिक टीम के अलावा एटीएस भी मामले की छानबीन में जुटी है। विस्तृत जांच रिपोर्ट दस दिन में मिलने की उम्मीद है।

आज से जांच शुरू करेगी कमेटी
विस्फोट की घटना की जांच के लिए विश्वविद्यालय की ओर से बनाई गई उच्चस्तरीय कमेटी अपनी जांच सोमवार से शुरू करेगी। रविवार होने की वजह से जांच शुरू नहीं हो सकी। घटना के तमाम पहलुओं पर जांच कर कमेटी को 30 मई तक अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपनी है। उच्चस्तरीय कमेटी के अध्यक्ष बिहार के पूर्व एडीजी डॉ. एके सेठ हैं, जो कि वर्तमान समय में विश्वविद्यालय के सलाहकार हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें