फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता भवन : ग्रीन रूम के नीचे एसी प्लांट चिंता का सबब

Mon, 09 May 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सर सुंदरलाल अस्पताल बीएचयू में हर आने-जाने वाले की ली जाती रही तलाशी।
विज्ञापन
 राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बीएचयू आगमन के मद्देनजर तैयारियां जोरों पर हैं। सर सुंदरलाल अस्पताल बीएचयू की इमरजेंसी में शनिवार को हुए हादसे के बाद पुलिस प्रशासन सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। विद्युत सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर खास ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही, सुरक्षा संबंधी अन्य बिंदुओं पर भी लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


रविवार को भेलूपुर सीओ राजेश कुमार श्रीवास्तव और लंका एसओ संजीव मिश्रा सुरक्षा का जायजा लेने स्वतंत्रता भवन पहुंचे। स्वतंत्रता भवन के मंच के नीचे अंडरग्राउंड, बैक स्टेज, ग्रीन रूम से लेकर इंट्री प्वाइंट्स तक को चेक किया गया। पता चला कि ग्रीन रूम के ठीक नीचे ही एसी  का प्लांट लगा हुआ है, इसे लेकर पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने चिंता जताई है।

दरअसल, एक अप्रैल को अस्सी घाट पर प्रधानमंत्री के मंच के पास शार्ट सर्किट से आग लगने की घटना की अभी जांच की चल रही थी कि शनिवार को बीएचयू इमरजेंसी में ब्लास्ट की घटना हो गई। इस घटना के बाद राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों में जुटे विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है। 12 मई को स्वतंत्रता भवन में जहां राष्ट्रपति का कार्यक्रम आयोजित होगा, वहां मंच के ठीक बगल में अंडरग्राउंड एसी प्लांट है।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे  की नजर में होंगे कार्यक्रम स्थल
12 मई को शहर आ रहे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के कार्यक्रम स्थल सीसीटीवी कैमरे की जद में रहेंगे। इस संबंध में रविवार को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने कार्ययोजना तैयार कर मातहतों को आवश्यक निर्देश जारी किए। साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर फोर्स की आवश्यकता के संबंध में लखनऊ स्तर के आला अधिकारियों को इत्तला कर दिया गया है।

उधर, राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर केंद्रीय सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों की आवाजाही का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की बैठक में राष्ट्रपति के कार्यक्रम से संबंधित तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 12 मई को स्वतंत्रता भवन में बीएचयू के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल  होंगे। 13 मई को दशाश्वमेध घाट पर गंगा की पूजा करने के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें